फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्यमी से 22 करोड़ रुपये ऐंठने वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उद्यमी से 22 करोड़ रुपये ऐंठने के मामले में छह सटोरियाें पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने छह दिन के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इन पर आईपीसी की धारा 323, 365, 384, 386, 34 व 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने इनको नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच में जो भी नए पहलू सामने आएंगे उनके अनुसार धारा जोड़ी जाएंगी। वहीं दूसरी ओर इनके चंगुल में फंसकर 22 करोड़ रुपये गंवा चुका अक्षय गाबा की हालत में सुधार है। उसके पिता राजकुमार गाबा उसको समझा रहे हैं। उसको नए जीवन की शुरुआत करने की हिम्मत देने का प्रयास कर रहे हैं। चांदनी बाग थाना पुलिस ने आर्यन गुप्ता, मानव धीमान, पुलकित, धीरज जैन , अमित व हिमांशु पर केस दर्ज किया है।



पीड़ित अक्षय ने बताया कि आर्यन गुप्ता, मानव धीमान, पुलकित, धीरज जैन , अमित व हिमांशु ने उसको मोटे मुनाफ का झांसा देकर उससे 22 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। वह लगभग 10 माह पहले आर्यन गुप्ता, मानव धीमान, धीरज जैन , अमित व हिमांशू के संपर्क में आ गया था। उसको बताया गया कि क्रिकेट वर्ल्ड कप, आईपीएल व चुनाव पर ऑनलाइन मैच लगाकर वह करोड़ों रुपये कमा सकता है। अक्षय ने ऑनलाइन सट्टा लगाना शुरू कर दिया था। वह मैच हारता रहा। उस पर कर्ज होता गया। वह इस कर्ज को उतारने के लिए और मैच खेलता रहा और दलदल में फंसता रहा। इन्हें अपनी फैक्ट्री तक बेचकर 22 करोड़ रुपये दे दिए थे। अब भी सट्टेबाज रोज रात को घर आकर अक्षय को उठा जाते थे। उसके साथ मारपीट करते थे। हर रोज उससे जुर्माने के नाम पर एक करोड़ रुपये मांगते थे। इनसे परेशान होकर अक्षय सुसाइड नोट छोड़कर 26 दिसंबर को घर से लापता हो गया था। वह चार दिन पहले वह घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-



चांदनी बाग थाना पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अक्षय की शिकायत पर छह पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें