फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मालिक, उसके दो बेटों और पत्नी पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने सिद्धार्थ नगर में पालतू कुत्ते के वृद्धा और पड़ोसी को काटने के मामले में कुत्ते के मालिक, उसकी पत्नी व दो बेटों पर केस दर्ज कर लिया है। इन पर वृद्धा के वकील बेटे ने केस दर्ज कराया है। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सिद्धार्थ नगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वो पेशे से वकील है। वह सोमवार को किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान उसके पास उसकी पत्नी की कॉल आई। उसने बताया कि माता रत्नी को कुत्ते ने काट लिया है। वो सूचना मिलते ही घर आया। यहां आने के बाद पता चला कि उसकी सास रत्नी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। जांच करने पर पता चला कि उसकी रत्नी देवी गली में धूप सेक रही थी। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले सतीश का कुत्ता उनके घर से निकलकर आया और उसने उसकी मां रत्नी देवी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनको नीचे गिरा दिया और उसके चेहरे, कमरे, गले व हाथ पर काट लिया। कुत्ते ने उसकी सास को 20 से अधिक बार नोंचा। उनका पड़ोसी कृष्ण जब उन्हें बचाने आया तो कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया। उसके हाथ पर चार बार काटा। लोगों के शोर मचाने पर कुत्ते ने उन्हें छोड़ा। जब उन्होंने मोहित व उसकी माता ममता से इसकी शिकायत की तो उन्होंने धमकी दी कि उनके परिवार के सदस्य भी पुलिस कर्मी है। अगर पुलिस में शिकायत दी तो वो उन पर कुत्ता छोड़ देंगे। पुलिस ने अब कुत्ते के मालिक सतीश उसके बेटे मोहित, अमन व सतीश की पत्नी ममता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें