फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गवाही देने पर महिला को जान से मारने की धमकी देने में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। कोर्ट में गवाही देने पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुआना लाखू गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

मोहिनी वासी बुआना लाखु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अप्रैल 2022 को कुछ लोगों द्वारा उसके पति आजाद सिंह पर खेत में जानलेवा हमला किया गया था। आरोपी उसके पति को मरा समझ कर चले गए लेकिन संयोग वश उसका पति आजाद बच गया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश व सुरजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मोहिनी ने बताया उस मुकदमे में अदालत में उसकी कुछ समय बाद गवाही है। इससे पहले एक व्यक्ति ने उसके फोन पर धमकी दी। उसने कहा कि अगर गवाही दी तो अदालत में गोली मार देंगे, अंजाम भुगतने को तैयार रहे। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे अपनी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मोहिनी की शिकायत पर आरोपी राजेश व सुरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें