फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किशोर की मौत के मामले में लाइनमैन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। बापौली थाना क्षेत्र के रसलापुर गांव में खेत में लगी आग को बुझाते समय किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर बिजली निगम के लाइनमैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। मूल रूप से शामली के कैराना क्षेत्र के दबेड़ी गांव निवासी इंतजार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रसलापुर में पवन के खेत में खेती करता है।
शनिवार देर शाम को करीब सात बजे खेत में लगे ट्रांसफार्मर से तार टूट कर चिंगारी उठने लगी। कुछ ही दूर में चिंगारी से ट्रांसफार्मर के आस-पास आग लग गई। आग बुझाते समय उसका बेटा शोएब (15) ट्रांसफार्मर के पास पड़े तार की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इंतजार का कहना है कि उन्होंने आग बुझाने से पहले लाइनमैन रामनिवास को फोन कर सूचना देकर लाइन बंद कराने की मांग की थी। लाइनमैन ने सप्लाई करने की बात कहने पर ही वह आग बुझाने के लिए पहुंचे थे। लाइनमैन की लापरवाही के चलते बिजली सप्लाई बंद नहीं हुई थी। जिस कारण करंट की चपेट में आने से शोएब की मौत हो गई। शोएब की मौत के बाद परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। जांच के बाद बापौली थाना पुलिस ने आरोपी लाइनमैन रामनिवास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि मृतक के पिता इंतजार की शिकायत पर लाइनमैन रामनिवास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इसमें जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें