फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध खनन में 12 लोगों पर केस, सात वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय के सभागार में वीरवार को जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को बैठक में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब तक 12 व्यक्तियों के खिलाफ अवैध खनन के लिए मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सात वाहनों को सीज किया है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन का कार्य किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को जहां पर अवैध खनन की गुंजाइश नजर आए वहां पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाने के लिए आदेश दिए है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा चालान करने और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। जिससे माइनिंग पर रोक लगाई जा सके। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ हर प्रकार से सख्ती बरतनी होगी। उन्होंने खनन अधिकारी को रात्रि के समय भी और चौकसी बरतने व उन स्थानों का चयन करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को भी इस तरह के अवैध खनन के कार्य में ज्यादा से ज्यादा मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पानीपत एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम आशिष वशिष्ठ, उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स, जिला खनन अधिकारी निरंजन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें