पानीपत। गढ़ी सिकंदरपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 12 मार्च को हुए इस हादसे में अब पुलिस आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।
करनाल के गगसीना गांव निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि 12 मार्च को उसका चचेरा भाई हरविंद्र अपनी कार में गगसीना से पानीपत जा रहा था। गढ़ी सिकंदरपुर गांव के पास उसकी कार को सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में हरविंद्र की मौके पर मौत हो गई थी। इस हादसे का प्रत्यक्षदर्शी उनके गांव का ही दलबीर है।
दलबीर बाइक पर पानीपत से गगसीना गांव जा रहा था। उस वक्त परिवार को इस हादसे से गहरा आघात पहुंचा। हरविंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गयाथा। परिवार इस हालत में नहीं था कि मामले की शिकायत पुलिस को दी जाए। अब पता चला कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई नहीं की है। इस पर अब पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने अब ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो