फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क किनारे खड़ी कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना रोड स्थित कृष्णा काॅलोनी के सामने गली के मोड के पास रविवार को चोर सड़क किनारे खड़ी बरेजा कार चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर मालिक को कार चोरी का पता चला। उसने आसपास कार की तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कृष्णा काॅलोनी के प्रदीप ने बताया कि वह हर रोज की तरह 25 अप्रैल की शाम गली के मोड़ पर अपनी कार खड़ी कर घर चला गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 26 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे चोर कार का अगला शीशा तोड़कर उसे चोरी करते दिखाई दे रहा है, लेकिन वह पहचान में नहीं आ रहा है। प्रदीप ने इसी माह कार खरीदी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें