फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: बरात से लौट रहा था परिवार, बस से टकराई कार, छह लोग घायल, सभी पीजीआई रोहतक रेफर

Fri, 22 Nov 2024 08:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों

सार

सफीदों-असंध रोड पर एक प्राइवेट बस और कार के बीच टक्कर हो गई। कार बस के पीछे टकरा गई, जिससे कार सवार छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के सफीदों में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हुआ है। सफीदों-असंध रोड पर गांव आफताफगढ़ के पास प्राइवेट बस के पीछे कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीर घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर सभी पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


घायलों की पहचान ज्योति (35), नर्मदा (31), संदीप (35), शिव (13), सौरव (31) व मानवी (15) निवासी रोहतक के रूप में हुई है। सभी लोग समालखा से बरात में सफीदों उपमंडल के गांव रोहढ़ में आए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

घायल महिला ने आरोप लगाया कि आगे चल रही प्राइवेट बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिस वजह से उनकी कार पीछे से टकरा गई। गाड़ी के पीछे टक्कर होने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पानीपत के समालखा से सफीदों उपमंडल के गांव रोहढ़ में बरात आई हुई थी। इस बरात में रोहतक के ज्योति, नर्मदा, संदीप, शिव, सौरव व मानवी भी शामिल हुए थे। शादी समारोह में शिरकत करके ये लोग वापिस अपनी कार से लौट रहे थे। सफीदों-असंध मार्ग पर गांव आफताफगढ़ मोड़ के पास अचानक एक प्राइवेट बस के पीछे उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें