फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहर में आधी रात को गिरी कार, लोगों ने चालक को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर में शांति नगर और जाटल रोड पुल के बीच विराट नगर फेज-3 के पास शनिवार देर रात को करीब डेढ़ बजे इसराना का एक व्यक्ति कार सहित नहर में गिर गया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कार सवार को नहर बाहर निकाला। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने 12 घंटे बाद रविवार दोपहर को करीब 12:30 बजे क्रैन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि कार में कोई अन्य भी था। परिजनों ने कार में किसी अन्य के न होने की जानकारी दी। कार चालक फिलहाल बेशुध है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात को सूचना मिली थी कि एक आई-20 कार अनियंत्रित होकर दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई है। सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आस-पास मौजूद लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक युवक को नहर से बाहर निकाला। जिसकी पहचान सुनील कुमार निवासी इसराना के रूप में हुई। पुलिस ने सुनील को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कुछ देर बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुनील के चचेरे भाई श्रीओम ने बताया कि देर रात को उन्हें सुनील की कार नहर में गिरने की सूचना मिली थी। जिसके वह मौके पर पहुंचे। सुनील परिवार का इकलौता बेटा है और खेती बाड़ी करता है। वह शनिवार दिन में ही कार लेकर निकला था। रात को जब वह नहीं लौटा तो 11 बजे उसे फोन किया था। लेकिन उसका फोन नहीं उठा था। इसके बाद करीब दो बजे पुलिस ने फोन कर हादसे की सूचना दी थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने कार को नहर से निकालने का अभियान शुरू। गोताखोर राजकुमार शर्मा, शिवकुमार, धर्मेंद्र, कुलदीप की मदद से कार को करीब साढ़े 12 बजे नहर से बाहर निकाला गया। कार से एक बैग भी पुलिस ने ने बरामद किया। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि कार में एक अन्य व्यक्ति भी था। लेकिन उसके बारे में कोई सूचना नहीं है।

वर्जन
देर रात को एक कार नहर में गिरने की सूचना मिली थी। तुरंत ही मौके पर पहुंचकर कार सवार को नहर से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया कि कार में कोई अन्य भी था। लेकिन, अभी उसके बारे में कोई सूचना नहीं है। अस्पताल में भर्ती युवक के होश में आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

-देवेंद्र कुमार, प्रभारी पुराना औद्योगिक थाना।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें