फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहर में देर रात गिरी कार, निकाल ले गए सवार

Fri, 02 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन में बुधवार देर रात को एक कार दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई। आस-पास के लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवारों ने किसी तरह से कार को बाहर निकाल लिया और वहां से निकल गए।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि देर रात को तीन बजे नहर में कार गिरने की सूचना मिली थी। फोन पर सूचना आने के तुरंत बाद मौके पर टीम को रवाना किया गया। एसआई प्रदीप टीम के साथ नहर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया था और चालक कार को लेकर चले गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाने पर कोई लिखित में सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें