फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आगे निकलने की होड़ में कार चालक ने आठ साल के बच्चे को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। परढाना-शाहपुर रोड पर हिट एंड रन में आठ साल के बच्चे की कुचलने से मौत हो गई। हादसा दो लोगों के एक दूसरे से आगे गाड़ी निकालने की होड़ में हुआ। एक कार के नीचे आठ साल का बच्चा आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक हादसे के बाद कार समेत मौके से भाग गया। इसराना थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के नवादा जिला के नेमदारगंज गांव के जितेंद्र मांझी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सत्यसाईं भट्ठा कंपनी परढाणा रोड शाहपुर गांव में रहता है। उसका आठ साल का बेटा अमित शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे रोड पार कर रहा था। तभी दो गाड़ियां तेज रफ्तार में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में आती दिखाई दीं। गाड़ी चालक ने उसके बेटे अमित को सीधी टक्कर मारी। गाड़ी उसके सिर के ऊपर से चली गई। सिर कुचलने के चलते उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के नागरिक अस्पताल भिजवाया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर कार संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने गाड़ी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें