पानीपत के जीटी रोड पर पीवीआर मॉल के पास आवाजाही के बीच बीती रात को चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक गाड़ी और नकदी सहित अन्य सामान लूट लिया।
ड्राइवर गाड़ी में अपने मालिक के बच्चों को छोड़ने आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना शहर के अंतर्गत मामला बीती रात करीब साढ़े नो बजे चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हरीनगर निवासी संजीव अपने मालिक की वर्ना गाड़ी लेकर उनके बच्चों को जीटी रोड स्थित पीवीआर मॉल में छोड़ने गया था।
वह उनको उतारने लगा तो इसी समय चार बदमाश वहां पहुंचे और उसको गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने उससे वर्ना गाड़ी, मोबाइल और सात सौ रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने नाकाबंदी की, बावजूद इसके बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। थाना शहर पुलिस ने चालक संजीव के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी है।
पीवीआर मॉल के पास बीती रात को गन प्वाइंट पर एक गाड़ी, मोबाइल और कुछ नकदी लूट ली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
युद्धवीर सिंह मलिक, पीआरओ, एसपी कार्यालय पानीपत