फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चारों सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन को किया सम्मानित

Tue, 03 Feb 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी प​ब्लिक स्कूल हुडा में विदाई समारोह में झूमती छात्राएं।
विज्ञापन
पानीपत। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हुडा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जीटी रोड स्थित एक होटल में विदाई पार्टी दी। 12वीं के छात्रों ने मीठी यादों को जीवन भर संजोने का संकल्प ले भावपूर्ण विदाई ली। इस वर्ष सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को भी स्मृति स्वरूप उपहार दिए गए। इस दौरान चारों सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन और स्पोर्ट्स कैप्टन को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, खेल और विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया। रैंप वॉक और विभिन्न चरणों के बाद मिस एंड मिस्टर पर्सनेलिटी, मिस एंड मिस्टर फेयरवेल, बेस्ट ड्रेस्ड जैसे खिताब घोषित किए। प्रधानाचार्या रेखा वर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें