समालखा। किवाना गांव निवासी एक किसान ने गांव के दो नामजद सहित करीब डेढ़ सौ युवकों पर उसके कैंटर के शीशे और बोनट तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला जमीन बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में किवाना वासी ने आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी अंजू छौक्कर और ड्राइवर के साथ गांव किवाना में अपनी खेती की जमीन पर तार खिंचवाने और काश्त के लिए गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे इन बदमाशों ने उनके कैंटर के बोनट और शीशे तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि वे कानूनी बंटवारे को नहीं मानते और इधर काश्त करने आने पर जान से मार देंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।