फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने हुए सड़क हादसे में घायल कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड खादी आश्रम के सामने शनिवार रात को हाईवे पर खड़े ट्राले में पीछे से टक्कर लगने से घायल कैंटर चालक सुखविंद्र (36) की रविवार रात को मौत हो गई। सुखविंद्र को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया था। सुखविंद्र यूपी के महाराजपुर से किताब लेकर जालंधर जा रहे थे। पुलिस ने साथी कैंटर चालक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर के सुशील ने बताया कि वह और उनका साथी सुखविंद्र निवासी गोविंद नगर जालंधर कैंटर चलाते हैं। शनिवार को वे दोनों अपने अपने कैंटर से यूपी के महाराजपुर से किताबें लेकर जालंधर के लिए निकले थे। जैसे ही वह रात को करीब नौ बजे जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने पहुंचे तो ओवर टेक लाइन में खड़े ट्राले में सुखविंद्र के कैंटर की पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुखविंद्र को पहले जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक में भेज दिया गया। रविवार देर शाम रोहतक पीजीआई में सुखविंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने रोहतक में पहुंचकर कार्रवाई की। सुखविंद्र के साथी सुशील की शिकायत पर सेक्टर-29 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ट्राले चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें