फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मारकर भाग रहे कैंटर चालक ने पहले सांसद के बेटे की कार, फिर पुलिस पीसीआर में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कार चालक को टक्कर मारकर भाग रहे कैंटर चालक ने रविवार की रात ट्रांसपोर्ट नगर में पहले करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया के बेटे चांद भाटिया की कार को टक्कर मारी और फिर पुलिस की पीसीआर गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें एक एएसआई और एक हवलदार घायल हो गए। आरोपी चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल पुलिसकर्मियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में सांसद के बेटे बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

घटना रात करीब 11 बजे चांदनी बाग थाने के पास चौराहे की है। थाने की ओर से जीटी रोड की ओर जा रहे कैंटर ने एक कार चालक को टक्कर मार दी, जिस पर कार चालक चौराहे पर तैनात पुलिस पीसीआर के पास पहुंचा और अपने साथ हुई दुघर्टना के बारे में बताया। पीसीआर पर तैनात एएसआई सुभाष और हवलदार बसंत ने पीसीआर गाड़ी से कैंटर चालक का पीछा किया। पुलिस पीसीआर को पीछे आता देख कैंटर चालक ड्रेन नंबर एक की ओर मुड़ गया। यहां से करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद चांद भाटिया अपनी कार से गुजर रहे थे। पुलिस को पीछे देख घबराए चालक ने कैंटर नहीं रोका और सांसद के बेटे की कार में भी टक्कर दी। गनीमत रही कि कार की गति अधिक नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सांसद के बेटे हादसे में बाल-बाल बच गए। सांसद के बेटे की कार को टक्कर मारने पर भी कैंटर चालक नहीं रुका और ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भागने लगा। यहां पर पीसीआर ने कैंटर को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कैंटर चालक ने पुलिस पीसीआर को भी टक्कर मार दी। इसके साथ ही कैंटर एक पेड़ में जा टकराया। जिस पर चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे में एएसआई सुभाष और हवलदार बसंत घायल हो गए। सूचना पर एसपी शशांक कुमार सावन और डीएसपी सतीश वत्स मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके बयान लेकर शिकायत भी ली। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें