फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से पति की मौत

Wed, 15 Jan 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड पर कैंटर की टक्कर लगने पर मोटरसाइकिल सवार पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। वे दोनों रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। हादसे के बाद नवदंपति के परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा मंगलवार सुबह सनौली रोड भीम गौडा मंदिर के पास हुआ। वार्ड-नौ निवासी हरीश कुमार सुबह अपनी पत्नी सोनिया को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था।

वे घर से निकलकर भीम गौड़ा मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रहे कैंटर चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हरीश एक तरफ और सोनिया दूसरी तरफ गिर गई। कैंटर की चपेट में आने से हरीश की मौत हो गई और सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने कैंटर चालक का पीछा किया और उसे काबू कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराया और उनको सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें