फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर कैंडल मार्च निकाल दिखाया उजाला

Sun, 07 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल श्रद्धा सुमन अर्पित करते रोहताश पंवार। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
पानीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर सेवा समिति द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को सेक्टर छह में कैंडल मार्च निकाला। इसी के साथ सामुदायिक केंद्र में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। डॉ. बीआर आंबेडकर सेवा समिति के प्रधान रोहतास पंवार ने कहा की भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समता, न्याय और मानवता को रोशनी दिखाई थी। उसी के नतीजे आज प्रदेश व देश में हर वर्ग को बराबर का अधिकार मिला हुआ है।
विज्ञापन

यह महापरिनिर्वाण दिवस समाज को एक ऐसी महान विभूति की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने जीवन की हर सांस समाज के कमजोर, वंचित और शोषित लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दी। बाबा साहेब ने हमें सिर्फ संविधान ही नहीं दिया, बल्कि सोचने की एक दिशा भी दी है। कैंडल मार्च सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं बल्कि यह प्रतिज्ञा है कि देश के निर्माण में अपना योगदान देंगे। रोहतास पंवार ने कहा कि इन मोमबत्तियों को जलाते हैं तो हमें यह भी याद रखना चाहिए कि अंधकार को गालियां देने से अच्छा है कि हम ज्ञान का एक दीपक जलाएं। इस अवसर पर राजेंद्र, राजपाल , वजीर, रोहतास डाबड़ा, मनोज ग्रोवर, अजीत,अजय सरपंच, राधेश्याम सचिव, दलबीर चौहान, राजबीर पूनिया, महेंद्र कुटनी, महेंद्र कलसन, आनद नारा, मास्टर रामकेश, सत्यनारायण डुमियाना व सतबीर बमनिया उपस्थित रहे
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल श्रद्धा सुमन अर्पित करते रोहताश पंवार। स्रोत : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें