फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रत्याशियों ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ बिताया दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा चुनाव के 51 दिन के प्रचार-प्रसार में लगातार पसीना बहाने वाले प्रत्याशियों को मतदान के बाद कुछ आराम मिला। उन्होंने इसमें से कुछ समय अपने परिवार और बाकी समय कार्यकर्ताओं को दिया। कई प्रत्याशी सामान्य दिनों की तरह हलके के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल रहे। समालखा के भाजपा प्रत्याशी मनमोहन भड़ाना फरीदाबाद और कांग्रेस के प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर पहुंच गए। उन्होंने यहां से हलके के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क साधा और उनकी दूसरी टीमों ने मतगणना को लेकर आगामी तैयारी की।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार में दिन रात लगे रहने वाले प्रत्याशियों ने रविवार को सुबह का समय अपने परिवार के सदस्यों को दिया। उनके साथ समय भी बिताया। इसके बाद वोटों का आकलन करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इस तरह से प्रत्याशियों का 52वां दिन भी कार्यकर्ताओं और हलके के नाम रहा। पानीपत ग्रामीण हलके से भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने एल्डिको स्थित आवास पर सुबह परिवार के साथ पूजा की। इसके बाद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने प्रत्येक बूथ का आकलन किया और विस्तार के साथ चर्चा की।
उन्होंने बताया कि वे पहले भी हलके में सक्रिय रहते थे। अब फर्क इतना है कि चुनाव के दौरान हर रोज कार्यक्रम चार से पांच गुना बढ़ गए गए थे। वे इसके बाद शाम को हलके में रहे। कांग्रेस प्रत्याशी सचिन कुंडू ने अपने घर पर परिवार के साथ कुछ समय बिताया और फिर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें मतदान के साथ मतगणना को लेकर चर्चा की। निर्दलीय विजय जैन ने सुबह अंसल स्थित आवास पर परिवार के साथ कुछ देर बिताई और फिर सेक्टर-13-17 स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

पानीपत शहर से कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह ने मॉडल टाउन स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। वे इसके बाद अन्य कई स्थानों पर पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज ने जीटी रोड स्थित कार्यालय और मॉडल टाउन स्थित आवास पर बैठक की। इसराना से भाजपा प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार ने सुबह मतलौडा स्थित अपने आवास पर परिजनों व नजदीकी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वे इसके बाद नौल्था गांव स्थित बाबा लाठेवाली गोशाला के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। इसके बाद हलके के कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर वाल्मीकि ने ग्वालड़ा गांव स्थित अपने आवास पर सुबह पूजा पाठ की। इसके बाद नौल्था गांव स्थित बाबा लाठेवाली गोशाला के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। इसके बाद पानीपत स्थित स्ट्रांग रूम पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।



समालखा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी मनमोहन भड़ाना अपने फरीदाबाद जिला स्थित आवास पर रात को ही चले गए थे। उन्होंने रविवार को फोन पर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर अपने गुरुग्राम स्थित आवास पर चले गए। उनके भाई कंवर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र मच्छरौली ने हैचरी स्थित अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें