फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर बैठकर भी देख सकेंगे दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड द्वारा सेक्टर-13-17 में आयोजित दशहरा का डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन भी दिखाया जाएगा। लोग अपने घरों पर बैठकर भी पुतलों के दहन और आयोजन को देख सकेंगे। इसको लेकर श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड की बैठक रविवार को बरसत रोड स्थित हर्ष गार्डन में की गई। यहां समारोह का निमंत्रण पत्र और आयोजन स्थल का थ्री-डी नक्शा लांच किया गया।
विज्ञापन

प्रधान भीम सचदेवा ने इसकी अध्यक्षता की। जिसमें दशहरा पर्व की अब तक की गई तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से की गई। प्रधान भीम सचदेवा जी ने बताया कि मुख्यतिथियों को निमंत्रण पत्र दिया गया हैं। कमेटी द्वारा सभी कार्य हाईटेक तरीके से किए जा रहे हैं। आर्किटेक्ट सागर कुमार ने ग्राउंड का थ्रीडी नक्शा बनवाया गया है। जिससे सभी कार्य व्यवस्था से किए जाएंगे। महासचिव सुभाष गुलाटी ने बताया कि दशहरा को लेकर प्रशासन से अनुमति मिल गई है। प्रशासन, पुलिस व नगर निगम का दशहरा कमेटी को पूरा सहयोग रहेगा। सहसचिव राकेश आनंद ने सभी सदस्यों को ड्यूटी बताई और सहयोग करने का आग्रह किया।
मीडिया प्रभारी विपिन बजाज ने बताया कि सोशल मीडिया पर श्रीराम दशहरा कमेटी के फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। जिससे घर बैठे भी कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


बॉक्स
सड़कों की सफाई की उठाई मांग
सह प्रबंधक महिंदर क्वात्रा ने बताया की क्षेत्र की सभी सड़कों की सफाई करवाई जाए। उपप्रधान बंटी चुघ की तरफ से मुख्य चौराहे पर छोले का प्रसाद तथा पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी। श्रीराम सेवा दल नूरवाला चौक पर हीरा मल्होत्रा, बरसत रोड चुंगी पर पानी की सेवा करेंगे। जन सेवा दल के प्रधान चिमन गुलाटी ने बताया कि एंबुलेंस तथा पानी की मशीन की व्यवस्था की जाएगी। वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष बठला ने बताया कि पानीपत में श्रीराम दशहरा कमेटी का दशहरा सबसे सुंदर होगा। वरिष्ठ उपप्रधान हरबंस आनंद ने बताया कि सभी सदस्य ग्राउंड में संयम से ड्यूटी दें। अबकी बार वायरलेस से पूरे ग्राउंड में सेवादार तैनात रहेंगे। प्रवक्ता भूषण मदान ने संस्था के सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना की। मीडिया प्रभारी हरीश अरोड़ा ने बताया कि आम जनता से सेक्टर-17 के मैदान में 12 अक्टूबर शाम चार बजे शुरू हो जाएगा। इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा, राजकुमार जैन, बलजीत तुरन, राधेश्याम नासा, रमेश सतीजा, दिनेश खुराना, लोकेश झांब, पंकज त्यागी, सतीश सुखीजा, गुलशन शर्मा, प्रीतम बत्रा, कमल आहूजा, सोमनाथ मदान,चंदर आर्य, अमर मिगलानी, प्रेम मदान व विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें