मतलौडा। न्यू एरा पब्लिक स्कूल में लायंस गणित ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विद्यालय के कक्षा पहली से 10वीं तक के कुल 95 छात्रों ने भाग लेकर अपनी श्रेष्ठ गणनात्मक एवं तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी ने कहा कि लायंस ओलंपियाड सदैव बच्चों के शैक्षिक और बौद्धिक विकास के लिए समर्पित रहा है। गणित ओलंपियाड के माध्यम से बच्चों की तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता और समस्या समाधान कौशल को परखने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि गणित विषय बच्चों की मानसिक क्षमता को विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करते हैं। उप-प्रधानाचार्य पुराण चंद ने कहा कि शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को विश्लेषणात्मक और रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित करना विद्यालय का उद्देश्य है। गणित ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में गणित के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाने का उत्तम माध्यम हैं। संवाद