इसराना। इसराना के एसडीएम कार्यालय में चल रहे समस्या समाधान शिविर में एक माह के दौरान 246 शिकायत पहुंची हैं। जिनमें से करीब सौ शिकायतों का समाधान हो चुका है। शिविर में ज्यादातर शिकायत परिवार पहचान पत्र की रही है।
शुक्रवार को समाधान शिविर में 14 शिकायत आई। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। कपिल व बृजपाल त्यागी ने बिजली व मीटर कनेक्शन लगवाने, कारद के ग्रामीणों द्वारा गली का मामला उठाया गया। बिजेंद्र ने प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराने के अलावा मीना, प्रीति व बबली ने बिजली बिल ठीक कराने की मांग की। समाधान शिविर में मनजीत, कमलेश, निर्मला, सुरेंद्र, सतीश, श्रवण व सुंदर दास ने परिवार पहचान पत्र में दर्ज नाम व आय ठीक कराने की मांग की। एसडीएम ज्योति मित्तल ने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाएं। इसकी रिपोर्ट भी दी जाएं।