फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाईवे पर वाहनों की रफ्तार नापेंगे कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंबाला से दिल्ली तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 120 कैमरों से वाहनों की गति की निगरानी होगी। अगले दो माह में पुलिस कैमरों का काम पूरा कर लेगी। लीज लाइन का काम अभी लंबित है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को सड़क सुरक्षा के संबंध में आईजी ट्रैफिक हरदीप सिंह दूहन ने पानीपत में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया व एसपी अजीत सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईजी ट्रैफिक ने स्लाइड के माध्यम से सड़क सुरक्षा के सभी पहलुओं पर चर्चा की। कहा कि पानीपत की यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। इसलिए सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने थानाक्षेत्र में दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाएं और दुर्घटना बहुल क्षेत्रों की सूची बनाएं। दुर्घटना स्थल पर स्वयं जाकर रिपोर्ट तैयार करें। ट्रैफिक पुलिसकर्मी बॉडी कैमरा लगाकर रखें और कोई भी चालान मैन्युअल न काटें। स्कूलों में यातायात नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक किया जाए। जो नाबालिग वाहन चलाते हैं, उन पर कार्रवाई कर उनके अभिभावकों पर जुर्माना भी लगाएं। जो नाबालिग स्कूल में वाहन लेकर आते हैं, स्कूल के प्राचार्य से ऐसे बच्चों की लिस्ट ली जाए और उनके अभिभावकों पर जुर्माना लगाया जाए। आईजी ने ढाबों के आगे के कटों को बंद करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ ढाबों को लेकर शिकायत आ रही है कि कट बंद करने के बाद खोल दिए जाते हैं। ऐसे ढाबा संचालकों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में नगराधीश राजेश सोनी, डीएसपी सुरेश सैनी, सतीश गौतम, धर्मवीर खर्ब व सभी एसएचओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें