फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाईवे पर लगेंगे कैमरे, ट्रैक्टरों-रेहड़ियों को करेंगे नियंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। कपड़े के एक शोरूम में काम कर रही युवती के साथ एक युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवती ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया और इस पर हंगामा हो गया। युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने भी युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जगाधरी क्षेत्र की अर्जुन नगर चौकी के अंतर्गत कपड़े के एक शोरूम में एक युवती काम करती है। बताया जा रहा है कि वीरवार को एक युवक वहां पर पहुंचा और युवती के साथ बहस करने लगा। इसी बीच युवक ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद आसपास काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया और युवती के परिजनों को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने भी युवक के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि युवक काफी समय से युवती को परेशान कर रहा है। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी की जा चुकी है। लेकिन, पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
उधर, अर्जुन नगर चौकी प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि मामला लड़ाई-झगड़े का है। आरोपों की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें