पानीपत। श्री श्री सद्गुरु कबीर जनसेवा समिति के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब का 625वें प्रकट दिवस उत्सव तहसील कैंप स्थित कबीर आश्रम में मनाया गया। संतों- महंतों की उपस्थिति में सच्चाई के प्रतीक सत्यनाम का सफेद झंडा कबीर आश्रम में ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित कर सत्संग कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
इसकी समागम समारोह की अध्यक्षता महंत सुंदर दास ने की, जबकि सेवानिवृत मुख्य अभियंता सुरेश डागर, समाजसेवी अरविंद पवार उर्फ बिल्लू भाई, उत्तर बिजली निगम के एक्सईएन अजय पाल मूढाड़ मुख्य व सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महंत सुंदर दास ने कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब द्वारा बताए मार्ग पर चलने से समस्त मानव जाति का कल्याण होना निश्चित है। वह अकेले ऐसे संत सम्राट के रूप में 15वीं शताब्दी में प्रकट हुए जब मानव जाति अंधविश्वास के पाखंडों के कारण कुरीतियों व जात-पात के भेद में बंटी हुई थी। कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पवार ने कहा कि श्री सद्गुरु कबीर साहेब पिछड़ों, शोषितों व वंचित समाज के मसीहा होने के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द व सामाजिक एकता के साथ सबको जोड़ने की बात कही है। वे एक बहुत बड़े समाज सुधारक एव मसीहा थे। इस अवसर दिल्ली करावल महंत सुंदरदास, किरठल गद्दी महंत बिरंदास, महंत ज्ञानेश्वर दास, महंत गंगादास, कुरुक्षेत्र महंत देव नारायण शास्त्री, महंत गुरुमुख दास, अरविंद पवार, सुरेश डागर, अजय पाल मूढाड़, पदम सिंह, ओमवीर सिंह पंवार, महेंद्र गाहल्याण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।