फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार का रविवार को समालखा पहुंचने पर समाजसेवी जगपाल गाहल्याण ने स्वागत किया। वे दिल्ली से लौटते समय उनके घर पहुंचे थे। कृष्णलाल पंवार जगपाल जौरासी व उनके परिवार से मिले और सबका हाल चाल जाना।
विज्ञापन

पंवार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह सामान्य परिवार से हैं और उनको हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हैं। पंवार ने कहा वह प्रदेश के लोगों की सेवा के लिए सदा काम करते रहे हैं और आगे भी इसी तरह काम करेंगे। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें