फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा खरीदने आए 10 युवको ने मिलकर मालिक के साथ की मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किला थाना क्षेत्र में अशोक बिहार कॉलोनी के अंदर कपड़े के रेट को देकर कुछ युवकों ने कपड़ा कारोबारी महिला समेत तीन के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनुराधा पत्नी प्रमोद अरोड़ा निवासी अशोक विहार कॉलोनी ने बताया कि उसकी कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को रात साढे़ आठ बजे 10 से 12 युवक उसकी दुकान पर कपड़ा लेने आए। उन्होंने कपड़े पसंद किए, उसने पैसे मांगे तो युवकों ने झगड़ा किया और वापस चले गए। कुछ समय बाद सभी युवक डंडे लेकर आए और दुकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। झगड़े की आवाज सुनकर उसका बेटा उज्जवल व देवर योगेश आया, जिन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने कोई बात नहीं सुनी और देवर व बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने अपने लेवल पर जांच की तो पता चला कि रेजू, गल्लू, झमरान, बिडू, फाजिल, राहुल, अजल, असफान, नवाब, अंसारी, पप्पू, आदि युवक थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें