फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर 25 में अग्रसेन चौक से लेकर जीटी रोड तक बाईपास का होगा नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने एक बार फिर से सेक्टर 25-29 से गुजरने वाले बाईपास के नवनिर्माण के लिए दोबारा से टेंडर लगा दिया है। इस पर 2.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे उद्योग नगरी में काम करने वाले शहर के उद्योगपतियों और कामगारों को लाभ होगा। सेक्टर-25 के महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर ये रोड जीटी रोड तक तारकोल से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे सेक्टर 25 के दोनों भाग, सेक्टर 29 के दोनों भाग और सेक्टर 24 के लोगों के साथ टीडीआई और बाइपास का इस्तेमाल करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। पहले निगम ने इसका टेंडर 16 नवंबर के आसपास लगाया था लेकिन टेंडर प्रक्रिया के नियम पूरे न होने की वजह से इसे दोबारा लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि बाईपास रोड पर निगम पहले ही स्वागत द्वार और फैंसी लाइटें तक लगवा चुका है। अब नया रोड बनने से शहर का ये औद्योगिक एरिया विकसित हो सकेगा। इससे सनौली रोड से आने वाले दिल्ली को जाने वाले लोगों और दिल्ली से सनौली रोड एरिया की ओर से जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन लोगों को अब शहर में आने की जरूरत नहीं होगी और न ही संजय चौक से चक्कर लगाना होगा। खस्ताहाल इस रोड की मरम्मत और नवनिर्माण का मुद्दा रोड सेफ्टी की बैठक में भी उठाया जा चुका है।
विज्ञापन



वर्जन:
दोबारा लगाया टेंडर:
इस रोड को बनाने के लिए दोबारा से टेंडर लगाया गया है। इससे औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों समेत दिल्ली सनौली को आने जाने वाले लोगों को ज्यादा लाभ होगा।
विज्ञापन

राहुल पुनिया, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें