फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी का बेटा डर के मारे नहीं जा पाया स्कूल

Sat, 27 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 12 निवासी उद्यमी हीरालाल के बेटे शिवम के साथ उग्रा खेड़ी गांव का नाम लेकर मारपीट करने और धमकी देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


मारपीट के डर के मारे उद्यमी का बेटा शिवम शुक्रवार को स्कूल नहीं जा सका। वहीं उद्यमी हीरालाल पूरा दिन सेक्टर-11-12 चौकी के चक्कर काटता रहा।

इस मामले में शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के बेटे व भाजपा पार्षद अशोक नारंग के भतीजे समेत तीन पर मारपीट करने और धमकी देने के आरोप हैं। 

सेक्टर-12 निवासी उद्यमी हीरालाल के अनुसार उनका बेटा शिवम वीरवार की मारपीट से डरा हुआ है और वह इस डर के मारे शुक्रवार को स्कूल नहीं जा सका।

हीरालाल के अनुसार शिवम ने फिर मारपीट की आशंका जताई तो उन्होंने उसकी मानसिक परेशानी को समझा और उसको छुट्टी करने पर सहमति दे दी।

हीरालाल का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पुलिस ने उसको सेक्टर 11-12 चौकी में बुला लिया।

वह दूसरे पक्ष के लोगों को भी चौकी में बुलाने के लिए कहता रहा पर पुलिस ने अनसुनी कर दी। वह इस मामले में न्याय चाहता है।

चौकी या थाना अधिकारी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो वह उच्चाधिकारियों के पास जाने को मजबूर होगा।

वीरवार शाम को सेक्टर 12 निवासी शिवम व संस्कार सेक्टर 24 में दूध लेने जा रहे थे। शिवम व संस्कार का आरोप है कि सेक्टर 24 के मोड़ पर विधायक के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी एक्टिवा रुकवा ली। तीनों ने उनके साथ मारपीट की। तीनों ने उग्राखेड़ी गांव के नाम से किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पुलिस को शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के बेटे राघवन उसके साथ हर्षित व सागर के खिलाफ शिकायत मिली है। सेक्टर 12 निवासी हीरालाल का आरोप है कि उन तीनों ने उसके बेटे शिवम व संस्कार के साथ मारपीट की है। यह मामला बच्चों के झगड़े का है। अभी तक मामले में किसी के भी खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विजय कुमार, प्रभारी, सेक्टर 11-12 पुलिस चौकी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें