फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश से बसों में देरी, यात्री परेशान

Fri, 01 Aug 2025 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले और अन्य जगहों पर पिछले कई दिनोंं से चल रही बारिश के कारण रोडवेज बसों की गति कम हो गई है। ऐसे में बसें समय पर नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें अन्य वाहनोंं पर निर्भर होकर अपने गंतव्य को रवाना होना पड़। लोकल और अन्य रूट पर बसों के देरी से पहुंचने से यात्रियों को समस्या रही। वहीं टोल प्लाजा पर शेड न होने पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री योगेश, राकेश और अंकित ने बताया कि वह जीटी रोड टोल प्लाजा पर आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहे है। उनको गंतव्य को जाने के लिए कोई बस नहीं मिल पा रही है। जिससे उन्हें समस्या हो रही है। ऊपर से टोल प्लाजा पर बारिश से बचने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। उनको बस मिलने के साथ बारिश में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने टोल प्लाजा पर स्टॉपेज बनाने के बाद यात्रियों को सुविधा देने की दिशा में कोई काम नहीं किया। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि रोडवेज बसों को निर्धारित रूट पर और निर्धारित समय के अनुसार ही चलाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। बारिश के कारण कई रूटों पर बस देरी से पहुंची होंगी। जीटी रोड टोल प्लाजा पर शेड बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम ने ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें