फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बे-बस यात्री, बस पकड़ने को दिनभर भटकते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बसों के बिना यात्री बेबस नजर आए। लोकल व मध्यम रूटों पर पूरा दिन बस नहीं मिल पाई। दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर जहां पूरा दिन बसों की लाइन लगी रहती थी, वहां आधे से एक घंटे में बस मिली। ऐसे में यात्रियों के साथ स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी भी पूरा दिन परेशान रहे। वे बसों के लिए भटकते नजर आए। गांवों से जरूरी काम के लिए शहर में आने वाले लोग अपनी गाड़ियों या दोपहिया पर पहुंचे। ऐसे में शहर की सड़कों पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव रहा। जीटी रोड पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से 134 में से 80 बसों को मंगलवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भेजा गया। इनके साथ से रोहतक डिपो की 30 और झज्जर की 40 बसों का सहारा लिया। रोडवेज अधिकारियों ने 80 बसों को लोकल और अन्य रूटों से हटाया। जिससे इन रूटों पर यात्रियों को बस नहीं मिली। ऐसे में यात्रियों की परेशानी पूरा दिन बनी रही है। यात्रियों को आधे से एक घंटे तक बसों का इंतजार करने के बाद उन्हें अन्य वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को रवाना रहा। इसके साथ सुबह के समय लोकल और अन्य रूटों से शिक्षण संस्थानों पर जाने वाले विद्यार्थियों को समय पर बस नहीं मिल पाई। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्री रितेश, रितिक और शिवम ने बताया कि वह रोजाना रोडवेज बस के माध्यम से ही अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचते है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बस न मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्हें अन्य वाहनों में सवार होकर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचना पड़ा। उन्होंने ऐसी स्थिति में रोडवेज अधिकारियों को रूट पर अन्य बसें चलाने की मांग की है। जिससे यात्रियों को बसों के कारण कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


बॉक्स
आज दोपहर बाद होंगे सभी रूट सामान्य
बसें मंगलवार देर शाम को वापस उसी गांव में पहुंची। जहां से सुबह चली थीं। यहां समागम में गए लोगों को उतारा गया। इसके बाद चालक दल डिपो या अपने नजदीकी गांव में पहुंचे। बस बुधवार सुबह कई रूटों पर चल सकती हैं या दोपहर बाद बस रूट पर चल सकेंगी। ऐसे में कई रूटों पर बुधवार सुबह भी बस नहीं मिल सकती।


वर्जन :
रोडवेज डिपो से मंगलवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के लिए 80 बसों को भेजा गया है। साथ ही रोहतक से 30 और झज्जर से 40 बसों को मंगाकर कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भेजा गया है। बसों को सुबह से निर्धारित रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें