समालखा। जीटी रोड स्थित छौक्कर पेट्रोल पंप के पास दिल्ली लेन पर ट्रक की टक्कर में बस चालक घायल हो गया। बस में सवार 32 सवारियां इस हादसे में बाल-बाल बचीं।
जानकारी अनुसार हिमाचल रोडवेज की बस सुबह करीब साढे़ सात बजे रामपुर से दिल्ली जा रही थी। छौक्कर पेट्रोल पंप के पास अचानक कट क्रास करते हुए ट्रक आगे आ गया, जिससे दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक हीरालाल घायल हो गया जबकि 32 सवारियां बाल-बाल बच गई।
सूचना मिलने पर हाई पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को रोड से हटाते हुए यातायात सुचारु किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अगर ट्रक जरा सा भी आगे निकल गया होता तो बस में सवार यात्रियाें की जान को खतरा हो सकता था।