फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बस चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी के नेफ्था क्रैकर प्लांट में ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों के ऑटो को एक निजी ट्रांसपोर्टर की अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं दो को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हादसा वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे रिफाइनरी के नेफ्था क्रैकर प्लांट के गेट नंबर 1 के पास हुआ। मूल रूप से यूपी के बदायू जिले के दवरई गांव के सूरज ने बताया कि वह अपने भाई सुरजीत के साथ सिंहपुरा गांव में किराये पर रहता है और रिफाइनरी नेफ्था क्रैकर प्लांट में काम करता है। वीरवार सुबह वह काम करने के लिए निकले थे। उनके साथ सुरजीत के अलावा अजीत, राजकुमार एक ऑटो से रिफाइनरी जा रहे थे। जैसे ही वह गेट नंबर एक के पास पहुंचे तो एक अनियंत्रित बस ने ऑटो को टक्कर मार दी थी।
हादसे में सुरजीत, अजीत, राजकुमार घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजीत सिंह और राजकुमार को भर्ती कर लिया गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना सदर प्रभारी सुरेश ने बताया कि रिफाइनरी के पास बस ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें