फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेड लाइट पर दबंगई, ऑडी सवार युवकों ने कार चालक को पंच मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पूजा विहार निवासी एक व्यक्ति के साथ सड़क पर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। डीएवी स्कूल रेड लाइट पर ऑडी कार सवार दो युवकों ने ट्रैफिक विवाद में कार चालक पर पंच से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधा पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूजा विहार निवासी इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी की शाम वह अपनी कार से रामपुर सरसेहड़ी गांव जा रहे थे, जब वह डीएवी स्कूल चौक पर पहुंचे, तो उनकी साइड की लाइट ग्रीन थी। इसी दौरान साहा रोड की ओर से आई एक ऑडी कार ने रेड लाइट जंप की और इंद्रजीत की गाड़ी के आगे अपनी कार अड़ा दी। आरोप है कि विरोध करने पर ऑडी सवार दो युवक नीचे उतरे और गाली-गलौज शुरू कर दी। हमलावरों ने इंद्रजीत के सिर पर पंच से वार किया, इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए, इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें लातों से पीटा और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने अपने स्तर पर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, इसमें गाड़ी और आरोपी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें