फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 29 को लगेगी टेलीफोन अदालत, शिकायतों का होगा मौके पर निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दूरसंचार विभाग की ओर से जिले के उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आगामी 29 जनवरी को टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय में होगा, इसकी अध्यक्षता स्वयं महाप्रबंधक करेंगे। अदालत में मुख्य रूप से 31 दिसंबर 2025 तक जारी बिलों, खराब सेवाओं और नए कनेक्शन में देरी जैसी शिकायतों पर सुनवाई होगी, हालांकि न्यायालय में लंबित या पिछली अदालतों में निस्तारित मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में जरूरी दस्तावेजों के साथ सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) कार्यालय में जमा करवा सकते हैं या डाक द्वारा भेज सकते हैं। लिफाफे पर टेलीफोन अदालत लिखना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 0171-2601070 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें