फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पिता कर रहा था बंदूक साफ, बेटा कर रहा था पढ़ाई, बंदूक से चली गोली, छत से टकराकर बेटे को लगी

Sat, 25 Feb 2023 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)

सार

समालखा में पिता की बंदूक से निकली गोली 16 वर्षीय बेटे को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल इंजीनियर पिता लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहा था। इसी समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल। पिता से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे की दुर्गा कॉलोनी में सिविल इंजीनियर पिता की बंदूक से चली गोली उसके 16 वर्षीय बेटे को लग गई। हादसा बंदूक की सफाई करते समय हुआ। उस वक्त उसका बेटा उसके पास बैठ कर पढ़ रहा था। गोली उसको छूकर निकली। उसको आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इसमें जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार समालखा की दुर्गा कॉलोनी में राजबली अपने परिवार के साथ रहता है। राजबली मच्छरौली स्थित कपूर इंडस्ट्री में बतौर सिविल इंजीनियर कार्यरत है। वह शनिवार शाम करीब सात बजे अपने घर पर ही अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था तो उसी कमरे में उसका 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला 16 वर्षीय बेटा आदित्य पढ़ाई कर रहा था।

बंदूक साफ करते वक्त अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। गोली पहले छत से टकराई। इसके बाद गोली नीचे आई और वहां बैठे आदित्य की बाएं हाथ को छूकर निकल गई। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन


समालखा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दुर्गा कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस घटनास्थल और पानीपत अस्पताल में भी पहुंची। पिता राजबली ने बताया है कि वह बंदूक साफ कर रहा था। तभी गोली चल गई। गोली उसके साथ बैठ कर पढ़ रहे उसके बेटे को छूकर निकल गई। मामले की जांच की जा रही  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें