समालखा। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने मंगलवार को गढी छाजू रोड व किवाना गांव रोड पर पांच अवैध काॅलोनियों के करीब 35 एकड़ पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई पुलिसबल की मौजूदगी में शांतिपूर्वक तरीके से की गई।
जिला नगर योजनाकार के एटीपी अशोक की अगुवाई में टीम मंगलवार को समालखा पहुंची। किवाना गांव रोड और गढ़ी छाजू रोड पर चार अनधिकृत संरचनाओं के भीतर पांच अनधिकृत कॉलोनियों में बने पूरे टाइल रोड नेटवर्क को गिराया।
टीम ने तीन जेसीबी के साथ ध्वस्त करने की कार्रवाई की। जिसमें करीब 35 एकड़ में फैली कॉलोनियों में कार्रवाई की गई।