फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्रेन नंबर-1 के 227 कब्जाें पर जल्द चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और ड्रेन नंबर-1 पर मिनी बाईपास बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। ड्रेन नंबर-1 के दोनों तरफ किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने 227 कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए हैं और पुलिस बल उपलब्ध होते ही आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। अवैध निर्माणों की जांच और जनसुनवाई के लिए नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने चार दिनों तक प्रक्रिया चलाई।
इस दौरान पहले दिन 15 और दूसरे दिन सात लोगों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप में प्रस्तुत कीं, जबकि सोमवार और मंगलवार को भी निगम कार्यालय में लोगों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

जनसुनवाई पूरी होने के बाद संयुक्त टीम ने संबंधित स्थलों का मौका मुआयना किया। इस दौरान आधुनिक डीजीपीएस मशीन के माध्यम से राजस्व अभिलेखों के अनुरूप सटीक निशानदेही की गई और नागरिकों को मौके पर ही उनकी भूमि की स्थिति, सीमाओं और माप की स्पष्ट जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें