फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खरड़ गांव की भैंस और दिल्ली की गाय ने जीती सौंदर्य स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। प्रदेश स्तरीय पशु मेले का मतलौडा में सोमवार को दूसरा दिन रहा। मुर्रा नस्ल की भैंसों में खरड़ गांव के संदीप की भैंस ने और साहिवाल गाय की प्रतियोगिता में दिल्ली के इशापुर के नरेंद्र की गाय ने बाजी मारी है। मेले के संयोजक औैर मतलौडा सरपंच के प्रतिनिधि सतबीर देशवाल ने बताया कि यहां प्रदेश व साथ लगते प्रदेशों के पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचे हैं। यहां व्यापक व्यवस्था की गई है। हर रोज अलग-अलग वर्ग की प्रतियोगिता कराई जाती है। सोमवार को सुंदरता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुर्रा नस्ल की भैंस के वर्ग में संदीप शर्मा खरड़ गांव कैथल की भैंस प्रथम रही। चांद निवासी कमासखेड़ा की द्वितीय और देवेंद्र निवासी घड़वाल की भैंस तृतीय स्थान पर रही। अनु चुलकाना, अनिल सीसरखास, करीश क्योड़क कैथल, रविंद्र चंदाली छोज्जू, कुलदीप जुई भिवानी की भैंस क्रमश: चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर रही। गाय के वर्ग में रोहित व राहुल कैमला की गाय प्रथम और रणबीर मतलौडा की गाय द्वितीय रही। कटड़ा की नीली रावी नस्ल की 12 से 15 महीने के आयुवर्ग में गुर्जर सिंह निवासी रोड़ गांव सफीदों का कटड़ा प्रथम, मधुसुदन सीवन कैथल व भगवान सिंह रसीदा जींद का कटड़ा क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहा। साहिवाल गाय के वर्ग में नरेंद्र इसापुर दिल्ली की गाय प्रथम, विनोद अनुपगढ़ जींद की गाय द्वितीय और विनय खरमाण गांव की गाय तृतीय रही। साहिवाल खीरी में दो और चार दांत वर्ग में शिवनाथ बाबा अल्कनंदा गोशाला की गाय प्रथम, वीरेंद्र मतलौडा की गाय द्वितीय और नरेंद्र इशापुर दिल्ली की गाय तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें