फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फसल अवशेष में आग लगाने से रोका तो बीटीएम पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के बीटीएम ने लोहारी गांव के किसान व उसकी मां पर खेत में फसल अवशेषों में आगजनी करने पर रोकने से चोट मारने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मां बेटे पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के खण्ड तकनीकी प्रबंधक सितेंद्र ने बताया कि वह सरकार व कृषि विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों अनुसार धान की फसल की अवशेषों की रोकथाम व किसानों को इन अवशोषों को आगजनी न करने बारे हिदायत व किसान द्वारा उसकी अनुपालन न किए जाने पर कानूनी कार्रवाई किए जाने बारे अधिकृत है। गत माह 27 नवंबर को उसे सूचना मिला कि प्रदीप वासी लोहारी गांव अपने खेत में फसल अवशेष जला रहा है।
उन्होंने तत्परता से कार्रवाई करते हुए किसान प्रदीप को आगजनी करने से रोक दिया। लेकिन दो दिन बाद किसान प्रदीप ने फिर से फसल अवशेष जलाने शुरु कर दिए। जब वह 29 नवंबर को मौके पर किसान के खेत पर पहुंचा तो किसान प्रदीप व उसकी मां कमलेश फसल अवशेषों में आग लगाते हुए पाए गए। उन्होंने उन दोनों को सरकार की हिदायत वायु प्रदूषण के बारे में और आग न लगाने के बारे में समझाया तो उन दोनों ने उसकी बात को नजर अंदाज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके पीछे तेजधार हथियार लेकर भागा। उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसने पूरे मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ पुलिस को भी दी। पुलिस ने बीटीएम सतेंद्र की शिकायत पर किसान प्रदीप व उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें