फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: युवक की निर्मम हत्या, बर्फ के सुए से गर्दन और छाती पर किए कई वार; खंडहर में मिला शव

Mon, 16 Mar 2026 01:37 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

हरियाणा के पानीपत में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को बर्फ के सुए से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
विशाल, मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को पहले घर से बुलाया और फिर बर्फ तोड़ने वाले सुए से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक की हत्या हो गई। मृतक की पहचान विशाल उम्र 21 साल के तौर पर हुई है। युवक का शव सोमवार को 13-17 थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर एक खंडहर में मिला।  
विज्ञापन


विजय नगर कॉलोनी के रामबीर ने बताया कि उनका भतीजा विशाल मजदूरी करता था। रविवार सुबह 8 बजे वह घर से निकला था। शाम को एक युवक ने घर आकर बताया कि विशाल की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना पुलिस को दी। रात भर पुलिस विशाल की तलाश करती रही। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक खंडहर में विशाल का शव मिला। परिजनों ने बताया कि बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर विशाल की हत्या की गई है। युवक की गर्दन, छाती और पांव में 10 से 12 वार किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें