विदेश भेजने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी करने के आरोपी भाई गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। मतलौडा पुलिस ने गांव उरलाना कलां निवासी मेजर से आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले सगे भाई हैं। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत व सुरजीत निवासी गांव तलवंडी सलेम जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई।
थाना मतलौडा प्रभारी सुनील ने बताया कि गांव उरलाना कला निवासी मेजर सिंह ने एसपी अजीत सिंह शेखावत को शिकायत देकर बताया था कि वह किसान है। गांव रोहड निवासी बलिहार पास के गांव उरलाना खुर्द में रहता था। जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे को जानते थे। बलिहार ने उसको बताया कि उसके जानकार सुरजीत व अमरिक पुत्र रिछपाल व उनका छोटा भाई निवासी लकबंडी सलेम जालंधर पंजाब पासपोर्ट बनवाकर वीजा लगवाते हैं। वह उसको आस्ट्रेलिया भेज देगा जिसका खर्च पांच लाख रुपये आएगा। वो उनकी बातों में आ गया। उसने उनको एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। 31 दिसंबर को उनको चार लाख रुपये कैश किए। इसके बाद वो कहने लगे कि टिकट महंगी हो गई है। उसने छह जनवरी 2023 को उससे 10 लाख रुपये और ले लिए। आरोपियों ने आस्ट्रेलिया जाने का जो वीजा दिया वह जांच में फर्जी मिला। इसके बाद आरोपियों ने 31 जनवरी को उसको आस्ट्रेलिया के बजाय कनाडा का वीजा दियाए वह भी फर्जी मिला। इसके बाद उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने चार लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी पैसे मांगने पर आरोपी जांन से मारने की धमकी देने लगे।