फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसे चोर, 1.25 लाख चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। माॅडल टाउन में रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव और कार सेल-परचेज काराेबारी के घर से 1.25 लाख रुपये नकदी चोरी हो गई। आरोपी गैलरी के रास्ते खिड़की की ग्रिल खाेलकर घुसे थे और महासचिव के कमरे काे लाॅक कर दिया। आरोपियों ने एक अलमारी में चोरी करने के बाद जैसे ही दूसरी अलमारी के लाॅकर काे खाेलने के लिए चाबी लगाई तो उनकी पत्नी उठ गई और उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद चोर भाग गए। थाना माॅडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में महासचिव आशु दुआ ने बताया कि वह और पत्नी सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे की बाहर से कुंडी थी। उसकी पत्नी को रात करीब तीन बजे किसी की आहट सुनाई दी। उसकी आंख खुल गई। उन्होंने कमरे से बाहर निकलकर देखा तो गैलरी में ग्रिल रखी थी। कमरे में उस वक्त काेई नहीं था। दाेनाें अलमारियां खुली थी। अलमारी में लगे लाॅकर में चाबी लगी थी। उन्हाेंने लाॅकर खाेलकर देखा ताे गहने सुरक्षित थे। दूसरी अलमारी में रखे करीब 1.25 लाख रुपए गायब थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें