फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्रेन किनारे टूटी पड़ी ग्रिल दे रही हादसों को न्यौता

Mon, 08 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सेक्टर-12 में ड्रेन किनारे टूटी पड़ी लोहे की ग्रिल। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। ड्रेन किनारे टूटी पड़ी लोहे की ग्रिल हादसों को न्यौता दे रही है। जिससे लोगों को आवाजाही में भी हादसे का खतरा सता रहा है। साथ ही ड्रेन किनारे बनी सड़क से गुजरते समय बाइक सवार ड्रेन में गिरकर कई बार चोटिल हो चुके है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों व राहगीरों द्वारा कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान कार्य नहीं किया गया है। समस्या पहले की तरह ज्यों की त्यों बनी है। स्थानीय लोगों ने रात के समय अज्ञात लोगों द्वारा ग्रिल चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन को ड्रेन के साथ लगते क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग रमेश, हरीश और राजेश ने बताया कि सेक्टर-12 स्थित ड्रेन किनारे लगी लोहे की ग्रिल टूटी पड़ी है। जिससे सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को हर समय हादसे का खतरा सता रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रात के समय में अज्ञात लोगों द्वारा लोहे की ग्रिल को चोरी किया गया है। उन्होंने प्रशासन से ड्रेन किनारे के क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ड्रेन किनारे लगी लोहे की ग्रिल की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। जिससे स्थानीय और राहगीरों को कोई परेशानी न हो। साथ ही पुलिस प्रशासन को सूचना देकर जल्द ही क्षेत्र में गश्त को बढ़ाया जाएगा। जिससे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा सकेगी। लोहे की ग्रिल की जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी। साथ ही जहां ग्रिल नहीं लगी है। वहां नई ग्रिल लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल कलावत एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें