फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के शीशे तोड़े, मिट्टी डाल किया इंजन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले से यूपी के हरदोई रूट पर चलने वाली निजी बस के चालक और परिचालक पर दूसरी बसों के चालकों ने हमला कर दिया। उन पर इस रूट पर बस नहीं चलाने का दवाब बनाया जा रहा था। मना करने पर हमला किया गया। बस के शीशे तोड़ दिए और मिट्टी डालकर इंजन सीज कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के देपा गांव निवासी इमरान ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से निजी बस में कंडक्टर है। जाटल रोड स्थित बतरा कॉलोनी नहर के पास बस खड़ी करता है। वहां से सवारी भरकर हरदोई जाता है। वहीं दूसरी निजी बस के मालिक शारिक, शहनवाज, नईम की बसें भी दूसरे रूट पर चलती हैं।
शारिक और शहनवाज उस पर इस रूट को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। रास्ते में उनकी बस रोक कर ड्राइवरों के साथ मारपीट करते रहते हैं। रविवार को वह बस में सवारी बैठा रहा था। इसी बीच कादिर, उजेर और 10 से 15 युवकों ने डंडों से हमला बोल दिया। इसमें भाई सलाउद्दीन, शाहिद और आसिफ को गंभीर चोट लगी। हमलावरों ने बस के चारों तरफ के शीशे तोड़ दिए। बस का बोनट खोला और मिट्टी डालकर इंजन सीज कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

भुक्तभोगियों की शिकायत पर मारपीट के अलावा विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें