फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शादी के छह दिन बाद दुल्हन गायब, लाखों रुपये भी दिए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक युवक काे शादी के नाम पर ठग लिया। ठगों ने लाखों रुपये लेकर शादी भी कराई। दुल्हन शादी के छह दिन बाद ही भाई के साथ जाने की कहकर भाग गई। दुल्हन पक्ष व बिचौलिए का फोन भी बंद आ रहा है। थाना सेक्टर-13/17 ने मुकदमा दर्ज कर लियाहै।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-6 के सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने पंकज के साथ चार फरवरी को भौला चौक निवासी पप्पू चौहान से उसके घर पर मिला। पप्पू ने उसकी शादी कराने की भरोसा दिया। उसने मोबाइल पर तीन लड़कियों के फोटो भी दिखाए। उन्हें विश्वास में लेकर दो अन्य अनजान लोगों से मिलवाया। जिन्होंने पप्पू को अच्छा व्यक्ति बताया।
इस पर उन्हें पप्पू पर विश्वास हो गया और फोटो में से एक लड़की को पसंद कर लिया। पप्पू व उसके साथ दो लोग उसकी भाभी को लड़की दिखाने के लिए पांच फरवरी को कुरुक्षेत्र ले गए। वहां लड़की दिखाने के बाद उसने शादी करवाने की एवज में 1.11 लाख रुपये की मांग की। ताकि लड़की पक्ष की तरफ से किए जाने वाले खर्च की भरपाई हो सके। उन्होंने हामी भर ली।
विज्ञापन

मंदिर में फेरे और गार्डन में रिसेप्शन किया
आठ फरवरी को पप्पू ने लड़की के साथ उसकी राधे श्याम मंदिर, नूरवाला में विवाह कराया। अगले दिन उन्होंने गोकुल गार्डन में रिसेप्शन भी रखा। जहां 250 से ज्यादा लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की। सुनील के मुताबिक 14 फरवरी को शाम करीब पांच बजे दुल्हन का भाई उसे लेकर चला गया। तब से न दुल्हन न लौटकर वापस आई और न ही उनमें से किसी भी व्यक्ति से संपर्क हो पा रहा है। आरोप है कि उनके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई। आरोपियों का पता लगा कार्रवाई की जाए। वहीं, मामले में पुलिस ने पप्पू, उसके साथी सागर व सुरेंद्र और दुल्हन के मामा विशाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जहां लड़की दिखाई वहां भी कोई नहीं मिला
शिकायत के आधार पर थाना पुलिस कुरुक्षेत्र में पहुंची। जहां बताए गए पता पर उनमें से कोई भी रहते नहीं पाया। मामले के बाद से आरोपियों के फोन भी लगातार बंद आ रहे हैं।
वर्जन
थाना सेक्टर-13-17 के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले में सुनील के बयान पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।आरोपियों का पता लगा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें