फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वॉलीबॉल में सुताना ने एकतरफा 21-01 और बाल जाटल में कड़े मुकाबले में 21-20 से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस के पानीपत युवा खेल महोत्सव में जिलाभर के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 45 गांव के करीब 15 सौ खिलाड़ी मैदान में जीत को लेकर पसीना बहा रहे हैं। वॉलीबॉल में सुताना ने सिवाह गांव की टीम को एकतरफा 21-01 अंक से मात देकर मैच जीता। बाल जाटान ने कड़े मुकाबले में लाखु बुआना को 21-20 अंक से हराया।
विज्ञापन

सिवाह गांव स्थित स्टेडियम में खेल महोत्सव का वीरवार को दूसरा दिन रहा। एएसपी मयंक मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी डीएसपी सतीश गौतम ने की।
एएसपी मयंक मिश्रा ने कहा कि पुलिस युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें नशे से दूर रखने की मुहिम चला रही है। इसी कड़ी जिला के ग्रामीण युवाओं के लिए चार दिवसीय पानीपत युवा खेल महोत्सव कराया गया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है। उनकी उर्जा को सही दिशा में लगाया जाना जरूरी है। इससे समाज व देश दोनों की तरक्की होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों में कई खिलाड़ी आगे चलकर हमारे देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डीएसपी सतीश गौतम ने कहा कि प्रतियोगिता से युवाओं में छुपी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। वे खेल के मैदान पर आकर शारीरिक श्रम करते हैं। इससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं। उन्होंने कहा कि नशा सबसे बड़ी बुराई है। युवाओं को इससे खुद बचने के साथ समाज में भी जागरूकता लानी चाहिए। जिला पुलिस युवाओं को खेलों में आगे लाने के लिए चार दिवसीय खेल महोत्सव कराया है।

बॉक्स
ये रहा परिणाम
वीरवार को कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी के मैच कराए गए। कबड्डी का मैच नौल्था व झट्टीपुर के बीच खेला गया। जिसमें नौल्था ने 35-20 से मैच जीता। वॉलीबॉल का पहला मैच सुताना व सिवाह के बीच खेला गया। सुताना ने 21-01 अंक से मैच जीता। दूसरा मैच बाल जाटान और लाखु बुआना के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में बाल जाटान ने 21-20 अंक के साथ मैच जीता। तीसरा मैच औसर गांव और पसीना के बीच खेला गया। इसमें औसर ने 16-02 अंक से मैच जीता। रस्साकशी के लड़कों में नौल्था ने नांगल खेड़ी और महिलाओं में डाहर ने पानीपत की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें