फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिश्वत के आरोपी जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ और जेई को न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 11 Mar 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। ठेकेदार से 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ और जेई को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की पानीपत टीम ने बृहस्पतिवार को जन स्वास्थ्य विभाग की समालखा सब डिविजन से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दोनों आरोपियों एसडीओ सूबे सिंह और जई श्यामलाल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। एसीबी के अनुसार गांव चुलकाना निवासी राजेश कुमार ने शिकायत में बताया था कि वह सरकारी कार्यों के ठेके लेता है। उसने चार माह पहले ने गांव बहरामपुर, हल्दाना व मतरौली में पाइपलाइन बिछाई थी। इस काम की पूरी पेमेंट 85 लाख रुपये थी। उसको पेेमेंट की पहली किस्त में 25 लाख रुपये जारी कर दी थी। अब 60 लाख रुपये की पेमेंट बाकी थी। उसने अपने कार्य के बिल जेई श्यामलाल के कार्यालय में जमा करवा दिए थे।
अब जेई श्यामलाल एसडीसी सूबेसिंह के साथ मिलकर उससे बिल पास कराने की एवज में 1.20 लाख रुपये मांग रहे थे। पिछले एक सप्ताह से बिल लंबित पड़े थे। ठेकेदार का आरोप है कि जेई को तीन प्रतिशत कमीशन देना पड़ा था। अब जेई श्यामलाल अपना 15 और एसडीओ का तीन प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था। उन्होंने पिछले एक सप्ताह से बिल रोक लिए थे। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि एसडीओ और जेई को 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। इसमें जेई के एक लाख और एसडीओ के 20 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें