पानीपत। जिलेभर के ब्राहाण समाज के लोगों की बैठक मंंगलवार को एक निजी रेस्तरां में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान ब्राह्मण समाज सुलेंद्र कौशिक ने की। उन्होंने बताया कि आने वाले विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ब्राहाण समाज ने 29 सितंबर को परशुराम धर्मशाला शुगर मिल कॉलोनी में एक महापंचायत बुलाई है। जिसमे समाज के लोग भाग लेंगे और विधान सभा चुनाव को लेकर फैसला लिया जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राजेश कौशिक ने कहा कि जिले की चारों विधानसभा के लोगों को निमंत्रण देकर 29 तारीख को बुलाया जा रहा है। समाज की हिस्सेदारी एवं मान सम्मान की लडाई लड़ी जाएगी और आगामी फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर जेपी गौड़, बिजेंद्र शर्मा जाटल, सोमदत्त शर्मा एडवोकेट, अनिल शर्मा प्रधान वार्ड-18, बलवान शर्मा जोशी, नवीन जाटल, सुरेश शर्मा चदौली, सुरेश चंदौली, रामा शर्मा, माइकल शर्मा व जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।