सनौली। गांव भलौर के पास मंगलवार सुबह सात बजे एक निजी स्कूल की गड्ढे में पलट गई। बस का स्टेयरिंग फेल होने से यह हादसा हुआ। हादसे में बस में सवार पांच बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और पास ही क्लीनिक में उनको प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद क्रेन मंगाकर बस को सीधा किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निजी स्कूल संचालक बसों पर ध्यान नहीं देते। कंडम बसें चलाते हैं इसलिए हादसे होते हैं।
बताया जा रहा है कि बापौली में स्थित एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। भलौर गांव के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गई। लोगों ने यहां बचाव कार्य किया। हादसे में चालक परिचालक व बच्चों को हल्की चोटें आई। इस बारे में बापौली पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन का कहना है कि उनके संज्ञान में बस पलटने जैसा कोई मामला नहीं आया है।